मंहगाई बढ़ाकर जनता पर अत्याचार कर रही केन्द्र सरकारः पालीवाल

पेट्रो पदार्थ व कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोला, किया प्रदर्शन
हरिद्वार।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर किसानों पर तीन काले कानूनों को लेकर हो रहे लगातार अत्याचार तथा देश में गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में लगातार बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन करके चंद्राचार्य चैक तक पदयात्रा निकाली।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार धर्म की आड़ लेकर देश में लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें बढ़ाकर देश की जनता की रीढ़ तोड़ने का कार्य कर रही है। आज मेहनत मजदूरी कर रहे लोगों का जीना महंगाई ने दूभर कर दिया है।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि हो गई है। खाद्यान्न व सब्जियां के मूल्य में भारी वृद्धि हुई है। रोडवेज किराया लगभग 20 फीसदी तक बढ़ गया है। देश की जनता का जीना मुश्किल हो गया है। पूर्व विधायक रामयश सिंह व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केद्र में आई है महंगाई ने कमर तोड़ दी है। एक वक्त का खाना बनाना महिलाओं को मुश्किल हो गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि महंगाई के खिलाफ सभी ब्लाकों में 22 फरवरी को पदयात्राएं निकालकर लोगों की पीड़ा को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वालिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर हाजी नईम कुरैशी, प्रियवृत्त ब्लॉक प्रमुख, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, चै. बलजीत सिंह, अनिल कथूरिया, नेपाल सिंह, बी.एस.तेजियान, कैलाश प्रधान, हाजी रफी खान, दिनेश पुंडीर, सतपाल शास्त्री, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, धर्मपाल ठेकेदार, जितेंद्र विद्याकुल, सुधांशु जोशी, धर्मपाल ठेकेदार, संजय भारद्वाज, राजपाल सिंह, राजेश चैहान, अनिल शर्मा, सुंदर सिंह मनवाल, शिवा जोशी, जितेंद्र सिंह, संगम शर्मा, जेपी सिंह, सुनील कुमार कड़च्छ, शाहनवाज कुरेशी, बलराम राठौड़, सतीश दूबे, प्रदीप अग्रवाल, संदीप सैनी, ठाकुर राजेंद्र सिंह, शुभम जोशी, कपिल शर्मा, वेद रानी, अरविंद कुमार, नेग सिंह पोखरियाल, परीक्षित शर्मा, अवधेश चैहान, टीकम सिंह, रमेश चंद कश्यप, हितेश चैहान, रजत कुमार, कपिल शर्मा, अतर सिंह राठौड, विशाल काठी आदि अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *