विनोद धीमान
हरिद्वार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को हरिद्वार जिले के भोगपुर पंचपुरी मंडल के बादशाहपुर स्थित पूर्व जिला मंत्री नेत्रपाल चौहान के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पटाखे फोड़कर उत्सव का माहौल बना दिया। पूरे कार्यालय परिसर और बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की जय-जयकार गूंजती रही।
जश्न के दौरान पूर्व जिला मंत्री नेत्रपाल चौहान ने कहा—बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में भरोसा जताया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह सिर्फ बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है।

कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य सरदार संजय सिंह ने कहा—बिहार का यह जनादेश बताता है कि जनता जागरूक है और जाति-धर्म की राजनीति को नकार कर विकास व राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दे रही है। एनडीए की विजय भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है।
भोगपुर पंचपुरी मंडल के अध्यक्ष सुशील पवार ने कहा—यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की एकजुटता की मिसाल है। बिहार की जनता ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताया है। हम भाजपा कार्यकर्ता इसे जनभावना की जीत मानते हैं।
जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
खुशी जताने वालों में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप मनीष चौहान, कृष्णपाल चौहान, बिट्टू चौहान, सुशील चौहान, रणधीर चौहान, नरेश चौहान, नमन नायक, अजय कुमार, नीरज कश्यप, नितेश प्रजापति, ललित सैनी, देवेंद्र चौहान, तेजपाल चौहान, प्रधान दीपक सैनी, विनोद सैनी, सरवन चौहान समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, जोश और जीत का जश्न देखते ही बन रहा था। क्षेत्र में बिहार चुनाव परिणामों को लेकर देर शाम तक चर्चा और खुशी का माहौल बना रहा।


