हरिद्वार। एक बंद पड़े मकान में आलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार वापस घर लौटा तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अफजाल मंगलवार की देर शाम जब घर में ताला लगाकर अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में गये तो तभी उनके घर के पीछे की दीवार से कूदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब परिवार के लोग घर वापस लौटे तो आलमारी के ताले टूटे पड़े थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। ये देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने देखा कि आलमारी में रखी लगभग डेढ़ लाख की नकदी व एक लाख की ज्वैलरी गायब थी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित अफजाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


