हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र से एक शिक्षक पर आरोप स्कूल में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का नाबालिग बेटा क्षेत्र के ही एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। 6 फरवरी को वह पढ़ाई करने के लिए स्कूल में गया था। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। उसे गलत तरीके से छुआ भी। जब छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर गया तो उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी।
इसका पता चलने पर परिवार के लोगे गुस्से में आग बबूला हो गए, जिसके बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर झबरेड़ा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह ने बताया पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले में शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


