गंगा में गिरी कार, 5 की पुलिस ने बचाई जान

हरिद्वार। शुक्रवार देर रात कनखल थाना क्षेत्र में हरियाणा की एक कार अनियंत्रित होकर तिरछे पुल से गंगा में जा गिरी। माना जा रहा है कि देर रात होने के कारण चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की सहायता से कार में सवार पांचों युवकों का सकुशल रेस्क्यू किया।
एसपी यातायात एवं क्राइम मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस के मुताबिक देर रात तिरछे पुल के पास से एक कार रेलिंग तोड़कर गंगा में गिर गयी थी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जल पुलिस की सहायता के साथ शुरू किया। जिसमें कार में सवार पांचों व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया। हादसे में यात्रियों को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं। यात्री पानीपत से हरिद्वार आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *