ब्राह्मण महाकुंभ से पूर्व ब्राह्मणों ने कसी कमर;एक झण्डे के नीचे दिखाएंगे अपनी एकजुटता;राजनीतिक भागीदारी की भी जताई इच्छा

हरिद्वार। अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 24 सितम्बर से ब्राह्मण महाकुंभ के आयोजन से पूर्व आज ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें ब्राह्मण महाकुंभ में होने वाली चर्चा एवं मांगी के बारे में मीडिया को अवगत कराया गया।

शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड ब्राह्मण फेडरेशन एवं कार्यक्रम के संयोजक प० विशाल शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश का ब्राह्मण अपेक्षित है,वह शेष समाज के निशाने पर दिखाई पड़ता है। विभिन्न जातिवादी संगठन एवं राजनैतिक दल ब्राह्मणों के प्रति घृणा एवं द्वेष पैदा कर रहे है जिस पर हमारे नेता चुप्पी साधे बैठे है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट की तरह ब्राह्मणों के लिए भी कानून बने ताकि कोई इनका अपमान ना कर सके। इसके अलावा ब्राह्मणों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए।

उन्होंने बताया कि आगामी 24 सितम्बर को उत्तरीय हरिद्वार के पंतद्वीप मैदान पर होने जा रहे विशाल ब्राह्मण महाकुंभ में देशभर के 27 से अधिक ब्राह्मणों के संगठन एक झंडे के नीचे आकर अपनी विशाल एकता का परिचय देंगे। जिसके बाद अपनी 11 सूत्रीय मांगो को राज्य एवं केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो देश का ब्राह्मण विशाल आंदोलन करेगा,तब सरकार को ब्राह्मण आपकी असली ताकत दिखाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान पं विशाल शर्मा,पं बालकिशन शास्त्री पदम प्रकाश,अनीता शर्मा,नितिन गौतम,प्रेमचंद भट्ट, पवन शास्त्री,गिरीश मिश्रा,कामेंद्र पराशर आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *