दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद में कुल्हाड़ी चल गई। हमले मेे एक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों और परिजनों की मदद से खटीमा नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया। घटना कोतवाली के 17 मील पुलिस चौकी क्षेत्र के बनगवां गांव की है
घायल हरनेक सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि पहले से चल रहे विवाद में हरनेक सिंह को रास्ते में घेरा गया। जिसके बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। बाद में ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद उसे बचाया गया। साथ ही पीडि़ता का कहना है कि उसकी जान को भी खतरा है। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह विशेष कार्य के लिए जब गांव से निकलती है तो आरोपी पक्ष के लोग उसका पीछा करते हैं।
तहरीर के आधार पर खटीमा पुलिस ने नामजद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। 17 मील चौकी प्रभारी संदीप पलक को मामले की जांच सौंप दी गई है।

दो परिवारों के बीच चली खूनी कुल्हाड़ी,एक घायल,6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


