पंडित नारायण दत्त तिवारी की स्मृति में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, हरिद्वार के तत्वाधान में संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश विकास पुरुष स्व. प. नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर संस्था में वृहदरूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान एवं खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन का किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल हवन से हुआ, उसके पश्चात् स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने रक्तदान कर किया। उन्होंने कहाकि रक्त दान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए रक्त दान का करने का अलग ही महत्व है। वहीं रक्तदान करने पहुंचे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने प. नारायण दत्त तिवारी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि प. नारायण दत्त तिवारी ने हरिद्वार ने उद्योगों की स्थापना कर युवक, युवतियों को रोजगार दिलाया।


नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा प्रदेश के लिए किए गए कार्यों को याद किया और सांस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डीपीएस के प्राचार्य डा. अनुपम जग्गा ने स्वास्थ परीक्षण शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि संस्था जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र संस्था तिवारी जी के सपनांे को साकार कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने रक्तदान कर कहा कि देश में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र स्थापित कर एक अविस्मरणीय कार्य किया है। तिवारी जी पूरे देश के जन नेता थे। उनकी दूर गामी सोच के करण ही संस्थाएं फल फूल रही है।


संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर द्वारा 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनीष दत्त के सहयोग से भेजी गई टीम मंे चिकित्सक डा. विकासदीप, डा. विवेक, डा. नीतू, महावीर चौहान, रायना नायर, मनोज, सुशीला, वार्णिक चौधरी, रजनी, सुभाष, व मुकेश आदि उपस्थित रहे। वहीं
निशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर में लगभग 200 लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया जिसके द्वारा काफी लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड बनवा योजना का लाभ उठाया। संस्था में पूरे दिन खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुरली मनोहर, हिमांशु बहुगुणा, वरुण बालियांन, पुष्कर सिंह जंगपांगी, पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, संदीप शर्मा, गुलशन चतुर्वेदी, ऋषि सचदेवा, अंबिका पांडेय, अमन गर्ग कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, महेश जोशी, सुनील दत्त पांडे सुभाष कपिल आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ एस एस जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *