डा. निशंक के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक शिविर में 100 से अधिक ने किया रक्तदान
हरिद्वार। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग स्थित एक होटल में स्वैच्छिक रक्तदान कर मनाया। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर डज्ञ. निशंक को शुभकामनाएं दीं। शिविर का उद्घाटन स्वामी राजराजेश्वरश्रम महाराज ने किया।
इस अवसर पर स्वामी राजराजेश्वरश्रम महाराज ने कहा कि दान तो अपने आप में ही बहुत बड़ा कार्य है, परंतु मानव कल्याण की सेवा में किया गया रक्तदान सर्वश्रेष्ठ है। किसी के जीवन को बचाना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने डॉ निशंक के जन्म दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान जैसे आयोजनों की सराहना की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि यह कार्यक्रम 2010 से कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने डॉ निशंक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक साधारण से घर का बालक किन-किन परिस्थितियों से होते हुए देश के शिक्षा मंत्री तक का सफर करता है। यह दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व का ही परिचायक है। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि रक्तदान हमारा उत्तरदायित्व है। आप लोगों के द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए किया जाएगा, यह आपके और हमारे लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, आदेश सैनी, विकास तिवारी, अमन त्यागी, लव शर्मा, रीता चमोली, आशुतोष शर्मा, प्रदीपपाल, सचिन गुर्जर, तेलू राम, आशु चौधरी, विजय चौहान, मानवेंद्र चौधरी, राजकुमार कसाना, मास्टर सत्यपाल, नागेंद्र राणा ,संजय सिंह, आशुतोष चक्रपाणि, चौधरी राज सिंह, विशन पाल कश्यप, शुभम गोयल, सुभाष सैनी, राजेश सैनी , आलोक द्विवेदी ,सुरेंद्र रावत, मन्नू रावत, रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, प्रतिभा चौहान सीमा चौहान, सरिता अमोली, निशी कांत शुक्ला, संदीप शर्मा, देवेंद्र चावला, राजन खन्ना, जितेंद्र पोखरियाल, नितिन चौहान, लक्ष्मण नागर, गौरव कपिल एनएस चंदेल, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।