हरिद्वार। पुलिस के व्यवहार से खिन्न होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कनखल थाने पर धरना दिया। कनखल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई ऐ दुर्घटना के बाद पुलिस ने हुई कहासुनी के चलते भाजपाईयों को पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और वे कनखल थाने जा धमके और धरने पर बैठ गए। भाजपाईयों ने दरोगा पर बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और बामुश्किल हंगामा कर रहे भाजपा नेताओं को समझाया और मामला शांत कराया।
हुआ यूं कि मंगलवार देर रात कनखल चौक बाजार में बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। विवाद बढ़कर थाने तक जा पहुंचा। यहां तैनात दरोगा धनीराम ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को थाने में रूकने के लिए कहा। जबकि भीड़ को थाने से बाहर जाने के लिए कहा। दरोगा की इस बात से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। रात्रि में तो वह वापस लौट गए मगर बुधवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा नेता हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाने पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पर सिओ सिटी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं से वार्ता कर बामुश्किल उन्हें शांत कराया।