भाजपा नेता को महिला भाजपा नेत्री के साथ रंगरलियां मनाते हुए पत्नी ने पकड़ लिया। उसके बाद भाजपा नेता को उनकी पत्नी, सास और ससुराल वालों ने जमकर बीच सड़क पर चप्पलों से कूटा। भाजपा नेता मोहित सोनकर आनंदपुरी पार्क के अंदर भाजपा की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदु गोयल (कानपुर दक्षिण) के साथ पकड़े गए। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मोहित सोनकर की शादी 6 वर्ष पहले मोनी सोनकर से हुई थी। आरोप है कि भाजपा नेता मोहित सोनकर काफी दिनों से मोनी को परेशान कर रहे थे। मोहित जब भाजपा नेता के साथ रंगरलियां मना रहे थे कि तभी मोहित की पत्नी अपने परिजनों के साथ आनंदपुरी की सोसाइटी पहुंच गई। जहां मोहित उसने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पूरे परिवार ने मोहित को चप्पलों से पीटा। वहीं, मोहित ने भी अपने ससुराल वालों के साथ मारपीट की।


