होटल में चल रही जुआ पार्टी के मामले में लापरवाही पर एक्शन, 40 आरोपी गिरफ्तार, जांच के आदेश
जनपद देहरादून में एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को एसएसपी ने ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र की आईडीपीएल चौकी के इंचार्ज सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मामला आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक होटल में चल रही जुआ पार्टी से जुड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से करीब 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि संबंधित चौकी की ओर से क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई।
बताया जा रहा है कि आईडीपीएल चौकी इंचार्ज विनय शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर समय रहते कार्रवाई न करने और अवैध गतिविधियों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। इसी के चलते एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने सभी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में कड़ा संदेश माना जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।


