उद्योगपति भूपेंद्र मोदी ने अपना 75 वा जन्म दिवस संतों के सानिध्य में मनाते हुए उनका आशीर्वाद लिया। संतों ने भूपेंद्र मोदी को दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और धर्म के मार्ग पर चलकर सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आशीर्वाद दिया।

बता दें कि मोदी ग्रुप के भूपेंद्र मोदी ने अपना 75 वा जन्मदिवस दिल्ली के भारत मंडपम में मनाया। अपने जन्म दिवस पर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्होंने देश के तमाम वरिष्ठ संतो को आमंत्रित किया।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री महंत सचिव रविंद पुरी महाराज के अगुवाई में अटल पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद पुरी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश जी, विश्व हिंदू परिषद के आलोक जी, दिनेश जी, महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद, स्वामी हरिहरानंद, दूधेश्वर मठ के श्री महंत नारायण गिरी, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतिंद्रानंद महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता नवल किशोर महाराज आदि ने उद्योगपति भूपेंद्र मोदी को अंग वस्त्र, माला, प्रशस्ति पत्र देकर भूपेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया तथा उनके दीर्घायु की कामना की।
भूपेंद्र मोदी ने आशीर्वाद देने के लिए सभी संतों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत विशिष्टजन आदि उपस्थित रहे।