मीरपुर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की


हरिद्वार। निकटवर्ती गांव मीरपुर में गुरुवार को सात दिवसीय मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और पूरे गांव में भ्रमण कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम के तहत कथा व्यास आचार्य विजयकांत भारद्वाज ने सर्वप्रथम विधि-विधान के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने कलश धारण कर गांव में यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान ग्राम खेड़ा भूमिया सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।


कथा के शुभारंभ से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। सात दिवसीय कथा के दौरान आचार्य विजयकांत भारद्वाज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा और भगवान की लीलाओं का श्रवण कराएंगे।
इस अवसर पर लता देवी, वेदवती, पूजा रानी, रीना सैनी, रोमन, शिवानी देवी, कमलेश, राजबाला, श्यामबाला, रेखा रानी, अनीता, सुनीता, श्रद्धा, वैष्णवी, प्रविता और सुशीला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *