भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैंकट में कार्यकर्ताओं को दिये चुनाव की जीत के मंत्र

रिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के बहादराबाद क्षेत्र में एक निजी बैंकट हाल में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते व संचालन चंदन सिंह चौहान ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, विधायक सुरेश राठौर व मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की जीत के मंत्र दिए गए। मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा ज्वालापुर के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने महज कुछ ही दिन में इतना काम कर दिया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
उन्होंने जनहित से जुड़े जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं प्रदेश को आने वाले समय में उनका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ 2022 में भी राज्य में सरकार बनाएगी।
सुरेश राठौर विधायक ज्वालापुर ने कहा की राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है, जिस दौर में कोरोना का प्रकोप चरम पर था तब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता दुबके हुए थे, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सेवा भाव से लाखों लोगों की मदद की। सुरेश राठौर ने राज्य सरकार के विभिन्न फैसले और योजनाओं से लोगों को होने वाले फायदे की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के चेहरे पर दिख रहे उत्साह के साथ ही 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से राज्य की सत्ता में एक बार फिर से आएगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष नितिन चौहान, सहित चारों मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील चौहान आदि व अन्य सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *