हरिद्वार। संत बाहुल्य नगरी में बाबाओं के आए दिन कोई न कोई किस्से सामने आते ही रहते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए बाबा को लोगों ने कमरे में बंद कर दिया और फिर जमकर फटकार लगाई। घटना कुछ दिन पूर्व की है। बावजूद इसके बाबा अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिंहद्वार के समीप एक आश्रम में रहने वाले बाबा ने आश्रम के सामने दुकान में कार्य करने वाली एक महिला से आंखे चार कर लीं। दोनों के बीच काफी समय तक गलबहियां चलती रहीं। हाल ही में बाबा ने महिला को बुलाया और कमरे में उसके साथ रंगरलियां मनाने लगा। इसी दौरान आसपास के लोगों ने महिला और बाबा की रासलीला को देख लिया। जिसके बाद लोगों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। काफी देर बाद लोगों ने कमरा खोला और बाबा को जमकर फटकार लगाई। कमरा खोलते ही महिला वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गई। लोगों ने बाबा को अपनी आदतों में सुधार लाने की नसीहत दी।
वहीं लोगों का कहना है कि बाबा महिलाओं के साथ लड़कों का भी प्रेमी है। आसपास दुकान में काम करने के लिए आने वाले नए लड़कों को भी बाबा अपने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश कर चुका है। बाबजूद इसके बाबा अपनी आदतों में सुधार लाने को तैयार नहीं है।


