हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव की महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के कपड़ों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। आप कार्यकर्ताओं ने इसे मातृशक्ति का अपमान बताया और बाबा रामदेव को महिला विरोधी मानसिकता का बताते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की अपील की। उन्होंने चंद्राचार्य चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि बाबा रामदेव की महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी उनकी गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें योग गुरु नहीं बल्कि भोग गुरु कहना उचित रहेगा। उनका यह आपत्तिजनक बयान की महिलाएं साड़ी, सलवार सूट और बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती है। महाराष्ट्र भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की मौजूदगी में दिया गया है। महिलाओं के प्रति बाबा रामदेव की गंदी सोच अमर्यादित और निंदनीय है। भाजपा महिला मोर्चा को आप की महिला मोर्चा के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन में उतरना चाहिए। कहाकि बाबा रामदेव 4 जून 2011 की वह रात भूल गए जब पुलिस की लाठी से बचने के लिए उन्होंने महिलाओं के सलवार सूट का सहारा लिया था। यह पहला मामला नहीं है जब रामदेव ने महिलाओं के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग किया है। उससे पूर्व भी वह कई बार महिलाओं के प्रति अपनी नफरत जाहिर कर चुके हैं। ऐसे लोग संत गरिमा की मर्यादा को खंडित करने का कार्य करते हैं। बाबा रामदेव को सार्वजनिक मंच पर महिलाओं के प्रति की गई अभद्र भाषा पर माफी मांगनी चाहिए।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती ने कहा कि बाबा रामदेव की टिप्पणी उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।
प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ममता सिंह, विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार रेखा देवी, वार्ड अध्यक्ष हरिद्वार गीता देवी, शगुफ्ता बेगम, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, रघुवीर सिंह पवार, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र कुमार, अकरम कांच, एडवोकेट सचिन बेदी, मयंक गुप्ता, राकेश यादव,विशाल सैनी, किरण कुमार दुबे, शाहीन अशरफ, प्रवीण कुमार सिंह, रवि गुप्ता, कुलदीप चौबे, शुभम सैनी, मोहम्मद असफ आदि मौजूद रहे।