पिता बना हैवान, दो बेटियों संग दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर चाकू की नोक पर पुत्रियों को चुप कराने का प्रयास किया। यह देख पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।


ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। उसका पति कोई काम नहीं करता है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह मेहनत मजदूरी करती है। 16 अक्टूबर की शाम को वह काम कर घर आई और खाना खाकर परिवार के साथ सो गई। देर रात दो बजे उसके पति ने दोनों पुत्रियों से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर दोनों पुत्रियां उठ गई और शोर मचाने लगी। यह देख उसके पति ने चाकू की नोक पर उन्हें चुप कराने का प्रयास किया। बेटियों के शोर मचाने पर वह जाग गई। महिला ने पति के इस कृत्य का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। साथ ही दोनों पुत्रियों को घर से निकाल दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध पाक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसआइ राखी धौनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *