श्रीमहंत आत्मानंद ब्रह्मचारी पंचतत्व में विलीन

हरिद्वार। श्री नृसिंह मंदिर जैतपुर, राजकोट गुजरात के श्रीमहंत ब्रह्मचारी आत्मानंद महाराज ब्रह्मलीन हो गए। उनका आज वैदिक विधि के साथ अग्नि संस्कार भीमनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में कर दिया गया। बता दें कि स्वामी आत्मानंद ब्रह्मचारी महाराज के गुरु श्रीमहंत शारदानंद ब्रह्मचारी महाराज का भी अंतिम संस्कार मठ की परम्परा के अनुसार भीमनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में ही किया गया था।
बता दें कि श्रीमहंत आत्मानंद महाराज कई दिनों से अस्वस्वथ चल रहे थे। बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके अनुयायियों और अखाड़े के संतों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनको श्रद्धांजलि देने वालों का आश्रम में तांता लगा रहा। गुरुवार को उनका वैदिक विधि के अनुसार अग्नि संस्कार कर दिया गया। उनकी पार्थिव देह को उनके शिष्य कन्हैयानंद ब्रह्मचारी ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर अग्नि अखाड़े की ओर से ब्रह्मचारी योगानंद, श्रीमहंत पूर्णानंद ब्रह्मचारी अहमदाबाद, स्वामी रूद्रानंद गिरि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *