आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में हुआ हमला, नाक काटने का प्रयास

प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में हमला हुआ है। उनकी नाक काटने का प्रयास किया। उन्होंने ट्रेन के बाथरूम में छिपकर जान बचायी। उनको घायल अवस्था में मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) लाया गया। उन्हें जीआरपी पुलिस लेकर पहुंची। जहां उनका मेडिकल कराया गया।

वीडियो कैमरों की निगरानी में उनका मेडिकल कराया गया। बताया जा रहा है उनकी नाक पर चोट लगी है। इसके अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर हल्के चोट के निशान हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनको अस्पताल लाया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर हमले का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *