प्रतिबंधित पशु अंगों के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने एक तस्कर को प्रतिबंधित मांस और अंगों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान आईएमसी चौक होते हुए आन्नेकी के पास बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने बाइक को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की तो वह नीचे गिर गए। जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजिद निवासी सलेमपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर हाल निवासी हजाराग्रंाट बताया।


आरोपी ने बताया की उसने इस्लाम उर्फ राढा निवासी हजारा ग्रंाट के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशु का शिकार किया। दोनों पशु के मांस को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित पशु मांस और अंग बरामद किएं है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *