हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा आनन्द व श्री पंचायती अखाड़ा आवाह्न की आज पेशवाई धूमधाम से निकाली गयी। आनन्द अखाड़े की पेशवाई एसएमजेएन पीजी कालेज प्रागंण व आवाह्न अखाड़े की पेशवाई ज्वालापुर स्थित पाण्डेवाला ने निकली। अवाह्न अखाड़े की पेशवाई का प्रातः साढ़े नौ बजे व आनन्द अखाड़े की पेशवाई का शुभारम्भ 11 बजे हुआ।

दोनों अखाड़ों की पेशवाई धूमधाम से बैडबाजों के साथ निकली। पेशवाईयों को शुभारम्भ देव पूजन के साथ हुआ। उसके बाद हाथी, घोडे, ऊंट आदि पर सवार होकर नागा संाधु शान शौकत के साथ निकले। पेशवाई में सबसे आगे हाथी, उसके पीछे धर्मध्वजा, देव डोली व नागा साधुओं का जत्था चला। पेश्वाई में नागा साधु आज भी आकर्षण का केन्द्र रहे। अपने करतबों से नागा साुधओं ने सभी को आकर्षित किया।

नागा संन्यासियों के पीछे आन्नद व आवाह्न अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वरों की पालकी निकाली गयी उसके पीछे मण्डलेश्वरों व महंतों की पालकी निकली। बैडबाजों के साथ निकली पेशवाई में झांकियों भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। आज भी सड़कों पर पेशवाई को देखने व संतों का दर्शन करने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ा। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया। दोंनों पेशवाई के मार्ग पर मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पेशवाई के चलते यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। आवाह्न अखाड़े की पेशवाई पांडेवाला से गुघाल रोड़ होते हुए इंद्रपुरी जिराहा, नीलखुदाना, जामा मस्जिद, गुरुद्वारा सिंह सभा, आर्यनगर, चन्द्राचार्य चैक, रेलवे स्टेशन होते हुए माया देवी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। जबकि आनन्द अखाड़े की पेशवाई चन्द्रचार्य चैक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, कनखल थाना, चैक बाजार, शंकराचार्य चैक होते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की छावनी में पहुंचेगी।