जगन्नाथ पुरी पहुंची महानिर्वाणी अखाड़े की वार्षिक धार्मिक यात्रा, संतों ने किए भगवान के दर्शन

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की जमात के संत पंच परमेश्वर की अगुवाई में चल रही वार्षिक धार्मिक यात्रा के तहत आज संतों का दल जगन्नाथ मंदिर पुरी पहुंचा। यहां पहुंचकर संत-महात्माओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर देश और समाज के कल्याण की कामना की।


इस अवसर पर अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संत समाज का उद्देश्य हमेशा से धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सभी संतों ने देश की खुशहाली, समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की है। साथ ही लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।


यात्रा के दौरान संतों ने भक्ति-भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए। इस मौके पर कई प्रमुख संत-महंत मौजूद रहे।

अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने बताया कि अखाड़े के संत प्रतिवर्ष देश के एक धाम के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इसी के चलते इस बार अखाड़े के संत जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर गए।


इस दौरान सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, श्रीमहंत मनोज गिरी, श्रीमहंत बंशी पुरी, श्रीमहंत मृत्युंजय भारती, श्रीमहंत गंगा गिरि, श्रीमहंत विनोद गिरि उर्फ हनुमान बाबा, श्रीमहंत प्रेम पुरी, श्रीमहंत रमेश गिरि, कारोबारी, पंच परमेश्वर समेत 150 संत महात्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संतों ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *