हरिद्वार। अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता के पुत्र पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भाजपा ने विनोद आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही विनोद आर्य को ओबीसी अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।
इसके साथ ही सरकार ने पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को भी ओवीसी उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।


