हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा आनन्द की आज पेशवाई धूमधाम से निकाली गयी। आनन्द अखाड़े की पेशवाई एसएमजेएन पीजी कालेज प्रागंण से निकली। आनन्द अखाड़े की पेशवाई का शुभारम्भ 11 बजे हुआ।
पेशवाई धूमधाम से बैडबाजों के साथ निकली। पेशवाई का शुभारम्भ देव पूजन के साथ हुआ। उसके बाद हाथी, घोडे, ऊंट आदि पर सवार होकर नागा संाधु शान शौकत के साथ निकले। पेशवाई में सबसे आगे हाथी, उसके पीछे धर्मध्वजा, देव डोली व नागा साधुओं का जत्था चला। पेश्वाई में नागा साधु आज भी आकर्षण का केन्द्र रहे। अपने करतबों से नागा साुधओं ने सभी को आकर्षित किया। नागा संन्यासियों के पीछे आन्नद अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि की पालकी निकाली गयी उसके पीछे मण्डलेश्वरों व महंतों की पालकी निकली। बैडबाजों के साथ निकली पेशवाई में झांकियों भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। आज भी सड़कों पर पेशवाई को देखने व संतों का दर्शन करने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ा। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया। पेशवाई मार्ग पर मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पेशवाई के चलते यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। पेशवाई चन्द्राचार्य चैक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, कनखल थाना, चैक बाजार, शंकराचार्य चैक होते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की छावनी में पहुंचेगी।