गजब : आचार्य महामंडलेश्वर और व्यक्ति की पत्नी को भगा ले गया, साध्वी का गंभीर आरोप

हरिद्वार। साध्वी दुर्गाचार्य कंचन भवानी ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए एक अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पर एक व्यक्ति की पत्नी को कथित तौर पर भगा ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिसके बाद महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।


साध्वी कंचन भवानी के अनुसार, संबंधित महिला का एक 13 वर्षीय बेटा भी है। साध्वी ने महिला की पहचान सार्वजनिक करने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता है। उन्होंने आशंका जताई कि ये कालनेमी गुंडे हैं और किसी की भी हत्या करवा सकते हैं।


कंचन भवानी ने दावा किया कि पीड़ित पति ने उन्हें लिखित संदेश भेजकर अपनी पीड़ा और पूरे मामले की जानकारी दी है। इन आरोपों ने गंभीर सवाल खड़े की दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *