जमीन को पहले ही दिया बेच, पुलिस ने छह नामजद पर दर्ज किया मुकदमा
विनोद धीमान
हरिद्वार। रिश्तेदारी का भरोसा दिलाकर जमीन के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता कुसुम देवी पत्नी स्व. ऋषिपाल निवासी ग्राम सलेमपुर राजपुतान, रुड़की ने बताया कि उनके रिश्तेदार आदित्य सैनी, दीपा सैनी, राधेश्याम, मदनपाल, बेबी और दिवाकर ने उनसे 14 लाख रुपये उधार लेकर बाद में जमीन बेचने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बहादरपुर खादर, रुड़की रोड स्थित एक प्लॉट दिखाकर टोकन मनी समेत अलग-अलग किस्तों में कुल 22 लाख 80 हजार रुपये ले लिए।
पीड़िता के अनुसार जब 16 अक्टूबर 2025 को बैनामा कराने के लिए वह लक्सर कचहरी पहुंचीं, तो खुलासा हुआ कि वही जमीन पहले ही 14 जनवरी 2025 को किसी अन्य महिला के नाम रजिस्टर्ड इकरारनामा के जरिए बेची जा चुकी है। ठगी का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और राजनीतिक पकड़ का हवाला दिया।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली लक्सर के वरिष्ठ निरीक्षक लोकपाल परमार मैं बताया की धोखाधड़ी के ममले में है छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


