श्री साधना मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट ब्रह्मपुरी ऋषिकेश में हरियाणा के सोनीपत से आये मुस्लिम परिवार के तीन लोगों ने मां गंगा के तट पर वैदिक पद्धति से सनातन धर्म में वापसी की। उन्हें अभयनाथ योगी ने दीक्षा दी।
मंगलवार को योगनगरी ऋषिकेश के साधना मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट (ब्रह्मपुरी) में हरियाणा के सोनीपत से आये तीन मुस्लिम परिवार के मुखियाओं ने संस्था के अध्यक्ष महंत सुरेश दास महाराज के सानिध्य में माँ गंगा के पावन तट पर स्नान कर महंत महामंडलेश्वर हरिदास महाराज की अध्यक्षता में अभयनाथ योगी से सनातन वैदिक पद्धति से दीक्षा लेकर सनातन धर्म में घर वापसी की।
इस अवसर पर हिमालय परिवार युवा वाहिनी के संयोजक रविराज, हिमालय परिवार युवाहिनी जिला इकाई टिहरी के युवा अध्यक्ष दीपक दास योगी, आरोग्य धाम सिद्धक पीठ के संस्थापक सुखिआनंद बाबा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु नेगी, सुरेंद्र मनोहर लाल कायान, चक्रपाणि दास, मुकेश नाथ, हेमंत जी, गजानंद महाराज आदि उपस्थित रहे ।


