नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पथरी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को ग्राम इक्कड़ खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम इक्कड़ कलां निवासी फुरकान पुत्र अकरम उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

नाबालिग के अपहरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने थानाध्यक्ष पथरी को पीड़िता की शीघ्र बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पथरी पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में तलाश और सुरागरसी करते हुए आरोपित फुरकान को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *