शुक्रवार को सुबह -सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनपद नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जानकारी दी है कि अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों द्वारा सुबह आठ बजे से ही रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक खोज व बचाव कार्य जारी हैं।


