हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सार्थक बनाने के अभियान के क्रम मंे फरार आरोपित को पुलिस ने यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 5 मार्च को कलियर पुलिस ने 03 आरोपितों को 60 हजार नशीली गोलियों व 2 हजार नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया था।
पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के दौरान शुभ उर्फ शुभम अग्रवाल पुत्र दीपक कुमार अग्रवाल निवासी मकान नंबर 21 गोविंदपुरी आवास विकास कॉलोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रकाश में आया था। आरोपित तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने आज शुभ उर्फ शुभम अग्रवाल को आवास विकास कालोनी मंडावर बाईपास के पास बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में गिरफ्तार आरोपित शुभ उर्फ शुभम अग्रवाल के कहने पर ही नशे की गोलियां व इंजेक्शन बेचते थे। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।