हरिद्वार में कांग्रेस को झटका, पारस कुमार जैन के पौत्र भाजपा में शामिल

हरिद्वार। कांग्रेस को हरिद्वार में चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व उद्योगपति पारस कुमार जैन के पौत्र अभिषेक जैन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अभिषेक जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अभिषेक जैन के पिता मनोज जैन भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी रहे हैं। पारस कुमार जैन हरिद्वार में कांग्रेस का आधार स्तंभ हुआ करते थे। उनके पौत्र के भाजपा में जाने से कांग्रेस को चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है। अभिषेक जैन का चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। बीते रोज भी सैंकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा मंे आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *