हरिद्वार निवासी आशिक ने विवाहित प्रेमिका को दिया धोखा, जेवर लेकर हुआ फरार

एक महिला को प्रेमी ने धोखा दे दिया। प्रेमी महिला के जेवर लेकर फरार हो गया। अब महिला ने श्रीनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका आशिक पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में भक्तयाना स्थित किराए के मकान पर रह रहे थे। फिलहाल, पुलिस आरोपी को खोज रही है।


दरअसल, श्रीनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें महिला ने बताया है कि वो मैकेनिक अरशद अली निवासी बहदराबाद (हरिद्वार) के साथ लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वो यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन अरशद ने उसे धोखा दे दिया। कुछ दिन पहले ही अरशद उसके जेवर लेकर भाग गया।


वहीं, जब महिला ने अरशद को फोन किया तो उसने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद महिला सीधे श्रीनगर कोतवाली पहुंची। जहां महिला ने पुलिस को आपबीती बताकर आरोपी अरशद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा कि महिला दो बच्चों की मां है। जो अरसद के साथ रह रही थी।
श्रीनगर कोतवाली के एसआई रविंद्र रमोला ने बताया कि महिला ने तहरीर में बताया है कि अरशद अली उसके गले का हार, सोने के कुंडल और पायल साथ में 10 हजार की नकदी लेकर भाग गया है। महिला ने बताया कि अरशद भक्तियाना में ही मैकेनिक का काम करता था। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *