आप दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल पहुंचे हरिद्वार
हरिद्वार। आज आम आदमी पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल ने हरिद्वार पहुंचे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का अपना उत्तराखण्ड का विकास मॉडल लागू करेगी। आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार जनता विकास के नाम पर वोट देने जा रही है। उन्होंने कहाकि पिछले 20 वर्षों में हरिद्वार क्षेत्र से विधायक और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। अपने कार्यकाल में विधायक की कोई विशेष उपलब्धि नही रही है। इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाला हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इन्होंने कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहाकि भगत सिंह चौक पर बरसात का पानी दुकानों में भर जाता है। जिससे व्यापारी को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। क्षेत्रीय विधायक इसके समाधान में भी असफल साबित हुए हैं। धर्मनगरी में अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। व्यापार पूरी तरह चोपट हो चुका है। हरिद्वार में सिडकुल स्थापित होने के बाद भी शहर का युवा बेरोजगार है। जनता इस बार बदलाव चाहती है। उन्होंने कहाकि भाजपा और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश के संसाधनों के दोहन का कार्य किया है। प्रदेश का विकास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ऊर्जा प्रदेश में बिजली सबसे महंगी है। यहां के संसाधनों का लाभ यहां की जनता को नहीं मिल पा रहा। आप का प्रदेश में आधार मजबूत हुआ है। जनता आप और अरविंद केजरीवाल की योजनाओं और नीतियों पर भरोसा कर रही है। इस बार आप दिल्ली का इतिहास दोहराएगी। पत्रकारों से वार्ता के बाद उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया।
प्रेसवार्ता में आप प्रत्याशी संजय सैनी, प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी, जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी पुलकित गोयल एवं अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

दिल्ली की तरह उत्तराखंड मॉडल भी तैयार करेंगेः श्रीनिवास


