विनोद धीमान
हरिद्वार। लक्सर थाना क्षेत्र के गाँव अलावलपुर में आधी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां पर सोते हुए एक युवक पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया है पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चांदमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 12.30 बजे राहुल नाम का युवक घर में घुस आया और सो रहे अंकित पर छूरे से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अंकित पर पारिवारिक संबंधों को लेकर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले में आरोपी राहुल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


