हरिद्वार। देर रात क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिडकुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी सुनीता देवी शुक्रवार रात घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। आज घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। वाहन संख्या के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सड़क किनारे जा रही बुजुर्ग महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत


