युवक की पेंट फटी, मजाक उड़ाने पर जमकर धुना, रैफर

हरिद्वार। डांस करते समय युवक की पेंट फटने पर उसका मजाक उड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। मजाक उड़ाने पर युवक ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव की है। जहां मजाक उड़ाने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है मामला शादी समारोह में एक मजाक से शुरू हुआ था। साथ ही विवाद के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को टांडा भनेड़ा गांव से एक युवक की बारात झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गई थी। बारात में डांस करते हुए एक युवक की पेंट फट गई। पेंट फटने पर युवक के परिवार के एक व्यक्ति ने उसकी मजाक उड़ाई। जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उस समय तो मामला कहासुनी के बाद शांत करा दिया गया।

बताया जा रहा है कि बारात के गांव वापस आने पर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। आरेाप है कि एक पक्ष ने गांव के ही अरशद के सिर में डंडे से हमला कर दिया। जिसमें अरशद घायल हो गया। जिसे आनन फानन में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गांव में फायरिंग की भी की गई। मामले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ है। फायरिंग की घटना से उन्होंने इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *