हरिद्वार। हरिद्वार के एक बड़े संत के आस्ट्रेलिया स्थित फ्लैटनुमा आश्रम में छापा पड़ने की खबर है। जिसमें कई आपत्तिजनक सामान के साथ युवतियों की बरामदगी की भी खबर है। जिसके बाद से संत परेशान है। सूत्रों के मुताबिक घटना करीब नौ दिन पूर्व की है।
आश्रम के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कथित भगवाधारी का आस्ट्रेलिया में एक फ्लैटनुमा आश्रम है। सूत्र बताते हैं कि बेनामी सम्पत्ति के तौर पर फ्लैट संत ने किसी महिला के नाम पर लिया है और उस महिला का भारत में आना-जाना लगा रहता है। वैसे कुछ संत और हैं जो उस महिला के सम्पर्क में भी रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि अपनी रंगीन मिजाजी के लिए संत ने आस्ट्रेलिया में फ्लैट महिला के नाम पर लिया हुआ है। हालांकि यहां भी संत की रासलीला के किस्से कुछ कम नहीं हैं। आश्रम सूत्रों के मुताबिक फ्लैट में करीब नौ दिन पूर्व पड़े छापे में कई युवतियां व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। हालांकि फ्लैट संत के नाम पर सीधे तौर पर नहीं है। इस कारण से संत कानूनी पचड़े से बच निकला, किन्तु महिला कानूनी पचड़ों को छापे के बाद झेल रही है।