महामण्डलेश्वर कमलानंद हमला मामलाः मुख्य कारण कहीं सम्पत्ति विवाद तो नहीं!

हरिद्वार। मंगलवार की देर शाम भूपतवाला क्षेत्र स्थित कमल कल्याण आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कमलानंद पर उनके ही शिष्य द्वारा चाकू से किए हमले के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि हमले के बाद आरोपी शिष्य गिरिशानंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं महामण्डलेश्वर कमलानंद की हालत भी ठीक है, किन्तु वर्षों से साथ रह रहे शिष्य ने अचानक हमला क्यों किया यह चर्चा का विषय बना हुआ है।


चर्चा है कि हमले के पीछे सम्पत्ति भी मुख्य कारण हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक जिस शिष्य ने अपने गुरु पर प्राणघातक हमला किया वह करीब 20 वर्षों से उनके साथ रहकर सेवा करता चला आ रहा है। साथ ही आश्रम की सभी व्यवस्थाओं का संचालन भी गिरिशानंद द्वारा किया जाता था।

सूत्र बताते हैं कि इस हमले के पीछे भी सम्पत्ति ही मुख्य वजह रही। बताया जाता है कि महामण्डलेश्वर स्वामी कमलानंद ने अपने एक परिवार के सदस्य को कुछ समय पूर्व बुलाकर आश्रम में रखा था। इसके साथ ही आश्रम का सारा काम काज भी परिजन के सुपुर्द करने की मंशा बना ली थी। यह बात 20 वर्षों से सेवा कर रहे गिरिशानंद को रास नहीं आयी होगी और उसने अपनी दुर्गति होने की आहट सुनकर यह कदम उठाया होगा।
वैसे आश्रम-अखाड़ों में जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से अधिकांश सम्पत्ति से जुड़े ही रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *