रेड क्रॉस का महान प्रयास मानवता से शांति की ओरः रोहित शर्मा

हरियाणा प्रांत के 155 यूथ एवं शिक्षाविद प्रवक्ताओं ने ज्वलंत विषयों पर लिया प्रशिक्षण


हरिद्वार।
हरिद्वार की पावन धरा पर हरियाणा रेड क्रॉस राज्य शाखा की ओर से आयोजित छह दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस शिविर के चौथे दिन प्रतिभागियों को सामाजिक और राष्ट्रीय समस्याओं बारे प्रशिक्षण दिया गया। रेड क्रॉस ध्वजारोहण के साथ प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता की शपथ ली। हरियाणा प्रांत के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से इस प्रशिक्षण शिविर में 155 यूथ एवं शिक्षाविद प्रवक्ता भाग ले रहे हैं। रेड क्रॉस का हमेशा मानवता से शांति की ओर प्रयास रहा है। यह विचार शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने रेडक्रॉस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहे। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूना सैलफ्रीनो के युद्ध में घायलों की सेवा से सच्ची मानवता का संदेश दिया था। रोहित शर्मा ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इतिहास और रक्तदान पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का इतिहास एक विचार की कहानी है जो जरूरतमंदों की भावनाओं की कद्र करना सिखाती है। प्रातः कालीन स्तर में प्रतिभागियों ने माता मनसा देवी के दर्शन कर अलौकिक आनंद प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र से डॉ. शालिनी शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत महिला अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर जानकारी दी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि आज हमें सामाजिक कुरीतियों और छोटी विचारधाराओं से किनारा कर बेटियों की सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने लड़का और लड़की को एक ही जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए बताया कि हमें आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ना होगा। रिसोर्स पर्सन राजा सिंह झींजर व अंजू शर्मा ने प्रतिभागियों को पारिवारिक एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं के योगदान बारे जागरूक किया। झींजर ने कहा कि पारिवारिक एकता और सामाजिक जागरूकता में युवा महिलाओं की स्वयं एवं समाज के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोहिणी ने ग्लोबल वार्मिंग और टेक चंद यादव ने सड़क सुरक्षा विषय पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। टेक चंद ने कहा कि देश में 4 मिनट में एक व्यक्ति लापरवाही और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना न करने से अपना बहुमूल्य जीवन खो रहा है। रिसोर्स पर्सन राजेंद्र सैनी ने जीवन रक्षक सीपीआर की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों से मानव डमी पर प्रैक्टिकल करवाया और वहीं एमसी धीमान ने घायल एवं पीडि़त को अस्पताल या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कारगर विधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शशि मेहता, डॉक्टर पंकज गौड़ व राजा सिंह झींजर ने एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया वहीं रात्रि कालीन स्तर में लघु नाटिका प्रस्तुत कर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाते हुए सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह, सुनील पहाडि़या, नंदलाल, सुभाष, संदीप कुमार, पिंकी रानी, मनीषा, नेहा, डॉ चंद्र मोहन, शिवानी देवी, कविता सैनी, सुमन, साधना यादव सहित अनेक शिक्षाविद काउंसलर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *