एएचटीयू और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मौके से दो पीड़ित महिलाएं सकुशल बरामद
हरिद्वार। हरिद्वार में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में होटल युवराज में छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सोमवार को थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापा मारा। पुलिस के अनुसार, मौके पर कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला अभियुक्ता और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया है।

