श्री काली माता जी मंदिर मुरादाबाद से जुड़े कोर्ट केस में नया अपडेट सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार जूना अखाड़े को सिविल कोर्ट के आदेशों के खिलाफ जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में दायर अपील पर कोई राहत नहीं मिली है। महंत राम गिरि को मिले सिविल कोर्ट के आदेशों के खिलाफ जूना अखाड़े द्वारा जनपद न्यायाधीश के यहां दर्ज अपील पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 13 नवंबर निर्धारित की है।
बता दें कि महंत राम गिरि ने जूना अखाड़े के पदाधिकारियों पर कागजों में कूटरचना और गलत जानकारी देकर विरासत एवं उत्तराधिकार को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी है।

