व्यापारी नेता संजीव चैधरी ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

व्यापारी नेता संजीव चाौधरी ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी अपने समर्थकों साथियों सहित आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। शुक्रवार को व्यापारी नेता संजीव चैधरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने व्यापारी नेता को साथियों सहित विधिवत कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराई। इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजीव चैधरी ने कहा की देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश को कल कारखाने देने में, मजदूर को रोजगार व किसानों व जवानों का सम्मान करने में यदि किसी पार्टी ने अहम भूमिका निभाई हैं तो वह कांग्रेस पार्टी है। आज कांग्रेस सरकार में नहीं है तो देश का हर वर्ग सड़क पर आन्दोलन कर रहा है। चैधरी ने कहा उत्तराखंड राज्य को बर्बाद करने मे भाजपा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और राज्य की जनता भाजपा के पापों को हिसाब करने के लिए तैयार बैठी हुई हैं। राज्य मंे अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है। उन्होंने कहाकि राज्य की जनता के साथ छल और झूठ बोल कर सत्ता में आई भाजपा ने एक बार भी राज्य की जनता की ओर नहीं देखा है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है। चैधरी ने कहा की राज्य के नौजवान बेरोजगार हो कर दूसरे राज्यों में धक्के खा रहे हैं। पहाड़ों से निरन्तर पलायन हो रहा है। गाँव के गाँव खाली हो गए हैं। चारों तरफ बुरा हाल है। पर सरकार कुम्भ करण की तरह सोई हुई है। अब जनता जाग गई है और सत्ता परिवतन होना तय है। इस मौके पर पार्टी ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से विपिन राणा, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक काला, मिथिलेश वर्मा, आकाश सैनी, संजीव कुमार, विजय धीमान, अरविन्द कुमार आदि सैंकड़ों लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *