नाले के पास मिला युवक का शव, टूटे थे दोनों पैर, रात में झगड़े की भी चर्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विनोद धीमान

हरिद्वार।लक्सर के वार्ड नंबर 10 में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र राजेश के रूप में हुई है। युवक के दोनों पैर टूटे होने की बात सामने आने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, मृतक का शनिवार रात किसी युवक के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि, झगड़े और युवक की मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि लक्सर में सड़क किनारे नाले के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी अमित कुमार पुत्र राजेश के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *