सुल्तानपुर क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी, लूटे गए कुंडल बरामद; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विनोद धीमान
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने महिला के कान से सोने के कुंडल लूटने के मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए हैं। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को सुलानपुर रोड लक्सर निवासी साहिल ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि लोकेन्द्र नामक व्यक्ति ने उसकी मां के कान से सोने के कुंडल लूट लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी लोकेन्द्र बालियान को सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेन्द्र बालियान पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम गढ़ी नवाबाद, थाना भौराकला, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मकान नंबर 38, सीतापुर शिव विहार कॉलोनी, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


