तीन महीने से वेतन नहीं मिला तो फूटा गुस्सा, हरिद्वार महिला अस्पताल में कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास

हरिद्वार। महिला अस्पताल में मंगलवार को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारी करण ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के सामने खुद पर तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।


बताया जा रहा है कि करण लंबे समय से वेतन नहीं मिलने को लेकर परेशान था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
महिला अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित है और इसका संचालन निजी कंपनी एनपीपीएल के पास है। आरोप है कि अस्पताल के कुछ अन्य कर्मचारी और डॉक्टर भी वेतन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


घटना के बाद अस्पताल में कर्मचारियों के वेतन भुगतान और प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *