महामंडलेश्वर पर यौन शोषण और गर्भपात के आरोप, साध्वी कंचन गिरि बोलीं— अब होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

हरिद्वार। दुर्गाचार्य जगद्गुरु भवानी कंचन गिरि महाराज ने एक वीडियो संदेश जारी कर उज्जैन निवासी महामंडलेश्वर ज्ञान दास पर एक युवती के यौन शोषण, गर्भवती करने, गर्भपात कराने और विवाह का झांसा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं उज्जैन जाकर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगी।

साध्वी कंचन गिरि का आरोप है कि संबंधित महामंडलेश्वर ने युवती को अपने प्रभाव में लेकर उसका शोषण किया। जब युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात कराया गया और विवाह का आश्वासन दिया गया। बाद में युवती को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है, जिसके बाद मामला विवादों में आ गया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती ने उन्हें पत्र लिखकर सहयोग की गुहार लगाई हैवीडियो संदेश में साध्वी कंचन गिरि ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी साध्वी या बेटी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जेल तक पहुंचाया जाएगा।


इस दौरान साध्वी कंचन गिरि ने कहा कि यदि उनकी स्वयं की जांच कराई जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिन संतों पर आरोप लग रहे हैं उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


साध्वी कंचन गिरि ने हरिगिरि, रविंद्र पुरी और प्रेम गिरि सहित कुछ अन्य संतों के नाम लेते हुए भी आरोप लगाए कि वे आरोपी का संरक्षण कर रहे हैं। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता लाने, साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित शोषण के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

साध्वी कंचन गिरि ने कहा कि नरेंद्र गिरी की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं, ऐसी घटनाएं अखाड़े में होती रहती है। यह लोग राजनीतिज्ञ से भी ज्यादा गिरे हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि साध्वियों के लिए अलग से माई बाड़े की व्यवस्था होनी चहिए। साध्वियों को अखाड़े आश्रम में नहीं जाना चाहिए, जो साध्वियां इसके बाद भी इन कालनामियो के चक्कर में पड़ी है उन्हें गाड़ी बंगले का लालच है। इसके साथ ही साधु भी इन कालनीमियों से त्रस्त हैं।

कहा कि वह साध्वियों से जुड़े मुद्दों पर एक प्रस्ताव ला रही हैं, जिसमें धार्मिक संस्थाओं के भीतर कथित अनियमितताओं और शोषण के मामलों का उल्लेख किया जाएगा। ये कालनेमी अब जेल जाने से नहीं बच पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *