गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न

हरिद्वार। गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। अखाड़े के अध्यक्ष संजीवन नाथ महाराज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्माओं की उपस्थिति में कई साधु-संतों को महामंडलेश्वर पद से अलंकृत किया गया।


समारोह में कंचन सोनी महाराज, पूनम महाराज (हरियाणा), सुनील शर्मा महाराज (राजस्थान), कृष्णकांत अत्रेय, नीरज महाराज (उत्तर प्रदेश), रेखा कुमारी कौशल महाराज, सुमन देवी, बाबूराव त्र्यंबक (महाराष्ट्र) सहित अन्य संतों का पट्टाभिषेक किया गया।


संजीवन नाथ महाराज ने कहा कि अखाड़ा सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, योग और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अखाड़े का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज में सेवा, संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।


उन्होंने बताया कि अखाड़ा समय-समय पर श्रीमद्भागवत कथा, शिव महापुराण, यज्ञ, रुद्राभिषेक, योग शिविर, सत्संग तथा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करता है। इसके अलावा गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, निर्धनों की सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और आपदा राहत जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी संचालित किए जाते हैं।


समारोह में शंकर नाथ महाराज, जगदीश प्रजापति महाराज, हर्षिता महाराज, साईं मां नाथ महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती अंजलि अरोड़ा, सोनिया सिंह, कुंवर सिंह, सुनील शर्मा कोतवाल, कमल मौन महाराज तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *