हरिद्वार। एक साध्वी के आरोपों के मुताबिक हाल ही में एक पुत्र के पिता बने कथित आचार्य महामण्डलेश्वर की कारगुजारियों के किस्से कम नहीं हैं। भगवा भेष में रसिया यह असली कालनेमी है।
एक वरिष्ठ महामण्डलेश्वर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिता बने कथित आचार्य महामण्डलेश्वर भगवा वेष में असली कालनेमि है। उनके मुताबिक इस कालनेमि का यूपी में एक महिला से इश्क चला, जिससे महिला ने एक बेटी का जन्म दिया। बताया कि वह लड़की कथित आचार्य के पास ही रहती थी। उस लड़की के साथ भी आचार्य ने गलत हरकतें की, जिसं कारण से उसका गर्भपात भी करवाया। वहीं एक और बेटी समान लड़की को इस कालनेमि कथित आचार्य ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
बताया कि ऐसे असली कालनेमि भगवाधारियों का पर्दाफाश होना चाहिए, जिससे सनातन और समाज दोनों सुरक्षित रह सकें। उनका कहना था कि ऐसे लोगों के कारण भगवा बदनाम हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही और कठोर दंड के साथ सामाजिक वहिष्कार किए जाने की बात कही।


