विटामिन बी-12 की कमी से थकान, शरीर में दर्द, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होती है। जी हां, यह सच है कि कभी-कभी नींद पूरी होने के बाद भी सुबह उठने पर यदि आपको थकान महसूस होती है और शारीरिक रूप से थका होने के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है।
ऐसा महसूस होता होता है कि जैसे चक्कर आ रहे हैं, बॉडी पेन, कमजोरी महसूस हो रही और किसी भी कार्य पर पूर्णरूप से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो इस बीमारी की जड़ विटामिन बी-12 हो सकती है। जी हां, विटामिन बी-12 की कमी से इस तरह की कई सेहत समस्याएं उत्पन्न होती है।
आइए यहां जानते हैं विटामिन बी-12 कम होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं।
पूरे शरीर में दर्द महसूस होना
दिनभर थकान लगना
सिर दर्द होना
वजन तेजी से गिरना
भूख नहीं लगना
बेहोशी जैसा लगना, बेहोशी महसूस होना, सिर घूमना
दिल की धड़कन तेज होना
किसी भी कार्य में मन न लगना
कुछ भी काम करने का मन न करना
एनीमिया से पीड़ित होना।
आदि लक्षण विटामिन बी-12 की कमी से हो सकते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं तो इसके लिए आपको अपने दिनचर्या में डेयरी प्रोड्क्घ्ट, पनीर, चुकंदर, दही, ब्रोकली, ओट्स आदि को अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए।
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760


